फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl force man for sex and started blackmail inn delhi

युवती ने पहले सेक्स को किया मजबूर फिर शुरु कर दी ब्लैकमेलिंग

Sun, 14 Aug 2016 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Aug 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
girl force man for sex and started blackmail inn delhi
- फोटो : फाइल फोटो

एक शादीशुदा शख्स ने एक युवती पर जबरन सेक्स करने और फिर ब्लैकमेलिंग कर लाखों रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। जब उसने और रुपये देने से मना कर दिया तो युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा दिया।

विज्ञापन


कड़कड़डूमा जिला अदालत की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रूबी अल्का गुप्ता ने जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस को इन आरोपों की जांच करने और 30 अगस्त को रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


अदालत ने जांच होने तक दुष्कर्म के आरोपी शख्स को गिरफ्तार न करने का निर्देश दिया है। मामला उत्तर पूर्वी जिले के न्यू उस्मानपुर इलाके का है।

बचाव पक्ष के अधिवक्ता एनके सिंह भदौरिया ने कहा कि युवती ने पहले उनके मुवक्किल को धमका कर सेक्स के लिए मजबूर किया और फिर उसकी सीडी बना ली। युवती और उसका भाई उनके मुवक्किल को काफी समय से ब्लैकमेल कर रहे हैं और करीब डेढ़ लाख रुपये ऐंठ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उनका मुवक्किल पैसे नहीं दे सका तो 100 दिन बाद उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा दिया। युवती और उसके भाई ने जो सीडी बनाई है वह उनके मुवक्किल के पास है और उसकी जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed