फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad man made obscene video of 16 year old girl then sexually harass her for 3 years

किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर तीन साल तक घर और होटलों में दोस्तों संग करता रहा दुष्कर्म

Tue, 16 Jul 2019 02:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर(गाजियाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर(गाजियाबाद) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 16 Jul 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad man made obscene video of 16 year old girl then sexually harass her for 3 years
- फोटो : सांकेतिक चित्र

मोदीनगर के भोजपुर थानांतर्गत एक गांव में किशोरी से तीन साल तक सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव के मजदूर के यहां पड़ोस के गांव के युवक का काम से घर आना जाना है। आरोप है कि तीन साल पहले मजदूर की 16 साल की बेटी को घर पर अकेला देखकर युवक ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली।
विज्ञापन


जिसके बाद आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। परिवार को जान से मारने की धमकी भी देता रहा। आरोप है कि धीरे-धीरे आरोपी का दुस्साहस बढ़ता गया और उसने नशीला पेय पदार्थ देकर शहरों के होटलों में दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के परिजनों से युवक के घिनौने कुकृत्य की शिकायत की गई। दोनों पक्षों में पंचायत हुई। कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी ने पीड़िता से शादी करने का झांसा दिया।

लेकिन कुछ समय बाद वह मुकर गया और शादी का दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने भोजपुर थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उसे भगा दिया। जिसके बाद युवती ने आला अफसरों से गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed