फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ghaziabad man commits suicide after girlfriend stop talking to him leaves suicide note for her

प्रेमिका ने बात नहीं की तो फंदे पर झूल गया युवक, सुसाइड नोट में छोड़ा इमोशनल मैसेज

Mon, 10 Dec 2018 05:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 10 Dec 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad man commits suicide after girlfriend stop talking to him leaves suicide note for her
- फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के मोहननगर स्थित राजेंद्रनगर औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक ने प्रेमिका के बात नहीं करने पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच किसी बात पर अनबन हुई थी, तब से दोनों में बात नहीं हो रही थी।

विज्ञापन


पुलिस को मिले सुसाइड नोट में युवक ने युवती के लिए लिखा है कि वह अगले जन्म में सोच-समझकर प्यार करे। साथ ही अपने भाई से माफी मांगी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से बिजनौर निवासी विशाल कुमार (23) चचेरे भाई के साथ राजेंद्रनगर औद्योगिक क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। कुछ समय पूर्व ही उसने नौकरी छोड़ दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरा सुसाइड नोट

शनिवार रात करीब 10:30 बजे विशाल का चचेरा भाई घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी गेट नहीं खुला तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो विशाल पंखे के सहारे फंदे पर लटका था। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में उसने प्रेमिका को संबोधित कर लिखा है कि अगले जन्म में सोच-समझकर प्यार करना। किसी को इस तरह धोखा मत देना। विशाल ने अपने भाई के लिए लिखा है कि अपना ख्याल रखना मैं अपनी जिंदगी से बहुत परेशान हो गया हूं।

अब जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। मेरे मोबाइल में प्रेमिका का नंबर है। उसे फोन कर मेरे दुनिया से जाने की खबर दे देना। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है।  
 
सुसाइड नोट से पता चला कि मृतक विशाल का किसी युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। किसी कारण दोनों में विवाद हुआ। युवती ने बात करना बंद कर दिया था। इससे आहत होकर विशाल ने फंदा लगा लिया। परिजनों ने इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी है।
- डा. राकेश मिश्रा, साहिबाबाद, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed