फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad CBI will also probe the Wyapm scam.

गाजियाबाद सीबीआई भी करेगी व्यापम घोटाले की जांच

Thu, 16 Jul 2015 12:36 PM IST
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 16 Jul 2015 12:36 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad CBI will also probe the Wyapm scam.
मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) घोटाले की जांच के लिए गाजियाबाद स्थित सीबीआई एंटी करप्शन ब्रांच को भी टॉस्क मिला है।
विज्ञापन


साथ ही गाजियाबाद ब्रांच से तेज-तर्रार अधिकारियों की एक टीम भोपाल पहुंचकर काम करना शुरू कर दिया है। पता चला है कि गाजियाबाद टीम मध्य प्रदेश के ग्वालियर और यूपी के झांसी में पड़ताल करेगी।

सीबीआई एंटी करप्शन टीम को पिछले दिनों ही इस मामले में हेडक्वार्टर से आदेश मिला था। इसमें बताया गया था कि गाजियाबाद टीम को ग्वालियर के साथ ही मध्य प्रदेश की सीमा से सटे यूपी के झांसी में भी जांच करनी है।
विज्ञापन


इसके बाद टीम को तत्काल भोपाल के लिए रवाना कर दिया गया। सीबीआई एंटी करप्शन ब्रांच के एसपी पंकज कांबोज ने व्यापम घोटाले में गाजियाबाद टीम के शामिल होने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि सीबीआई अधिकारियों ने भोपाल पहुंचने के साथ ही अपनी इंवेस्टीगेशन भी शुरू कर दी है। बता दें कि एडमिशन और सरकारी नौकरियों में हुए भर्ती घोटाले की जांच के साथ ही व्यापम घोटाले से जुडे़ अब तक 36 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है।


2007 से लेकर 2013 के बीच हुए इस घोटाले में कई सफेदपोशों पर सीबीआई की नजर है। बताया जा रहा है व्यापम घोटाला यूपी में हुए एनआरएचएम घोटाले से भी काफी बड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed