फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gauri gang criminal arrested by delhi police

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सद्दाम गौरी गैंग का बदमाश दबोचा

Wed, 23 Nov 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 23 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
gauri gang criminal arrested by delhi police

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच सद्दाम गौरी गैंग के भगोड़े बदमाश को दबोचा है। आरोपी की पहचान साहिल उर्फ छोटा रोशन उर्फ चेला के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो हत्या के मामले में रोहिणी जेल में बंद सद्दाम गौरी की कोर्ट में पैरवी करने के लिए साहिल सट्टा कारोबारियों से जबरन वसूली कर रहा था।

विज्ञापन


सद्दाम गैंग दिल्ली के नीरज बवाना, गौरव झरेरा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमित भूरा गैंग के साथ भी काम करता है। अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रवींद्र यादव ने बताया कि एसीपी जसबीर सिंह और इंस्पेक्टर पीसी खंडूरी की टीम को सूचना मिली थी कि सूरज विहार, बस स्टॉप, द्वारका मोड़ के पास साहिल अपने साथियों से मिलने आने वाला है।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। छह आपराधिक मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। वहीं 19 आपराधिक मामलों में वह शामिल रह चुका है। गैंग लीडर सद्दाम  गौरी ने गौरव झरेरा गैंग के साथ मिलकर दिल्ली कैंट इलाके में एक शख्स की हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, साहिल ने बताया कि इनके गैंग ने उत्तराखंड से गैंगस्टर अमित भूरा को भगाने में मदद की थी। गैंग ने कुछ वारदात नीरज बवाना के साथ मिलकर भी अंजाम दिया है। साहिल ने बताया कि वह अमित भारद्वाज, बाबर खान, दीपक उर्फ दीपू, मनी नासा और सद्दाम के साथ मिलकर पिछले कई सालों से वारदातों को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed