{"_id":"582b25664f1c1b55368fedab","slug":"gangster-news-gurgaon-police-case-gang-war-cyber-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष हत्याकांड के आरोपी कुलदीप की रिमांड बढ़ी, नहीं हो सका गैंगस्टर कौशल से संबंधों का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनीष हत्याकांड के आरोपी कुलदीप की रिमांड बढ़ी, नहीं हो सका गैंगस्टर कौशल से संबंधों का खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 16 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
गैंगस्टर बिंदर गुर्जर के भाई मनीष उर्फ पप्पू की हत्या के आरोपी कुलदीप की रिमांड पूरी होने पर फिर से तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस को रिमांड के दौरान आरोपी से अभी कुछ खास हाथ नहीं लग सका है। बता दें कि पांच दिन पूर्व गैंगस्टर संदीप गाड़ौली के भाई कुलदीप को नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर-24 में एक अन्य आरोपी के साथ अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद गुरुग्राम पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर यहां लेकर आई और पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
17 अक्तूबर को हुए मनीष हत्याकांड में कुलदीप के अलावा उसका भाई ब्रह्मप्रकाश, बहन सुदेश, गैंगस्टर कौशल व उसका भाई व एक अन्य समेत छह लोगों को नामजद किया गया था।
विज्ञापन
इस मामले में कुलदीप सबसे पहले हत्थे चढ़ा है। पुलिस कुलदीप के माध्यम से इस हत्याकांड में आगे बढ़ने के प्रयास में है, लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुलदीप पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि उनके साथ गैंगस्टर कौशल के किस प्रकार के संबंध थे। हत्याकांड में और कौन-कौन शामिल थे। हत्या के समय वह खुद कहां था।
विज्ञापन
क्या उसने व उसके परिवार के सदस्यों ने मनीष की हत्या करवाने में शूटरों की मदद ली थी। इन सब सवालों के जवाब पुलिस के लिए अभी पहेली ही बने हुए हैं। चार दिन की रिमांड के दौरान की गई पूछताछ में मनीष हत्याकांड को लेकर कुछ खास खुलासा नहीं हो सका। मंगलवार को चार दिन की रिमांड पूरी होने पर पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जिस पर अदालत ने उसे तीन दिन की और रिमांड पर भेज दिया। पुलिस का कहना है कि कुछ कड़ियों को जोड़कर पूछताछ को और आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि इस हत्याकांड से जुड़े लोगों का खुलासा किया जा सके।