फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangrep teenager broke into the house, put Pokso Act

किशोरी से घर में घुसकर गैंगरेप, पोक्सो एक्ट भी लगा

Sun, 29 Mar 2015 05:46 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 29 Mar 2015 05:46 PM IST
विज्ञापन
Gangrep teenager broke into the house, put Pokso Act

मसूरी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। आरोपी भागे हुए हैं। उन पर पोक्सो एक्ट भी लगाया गया है।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात की है। शनिवार को पुलिस से इसकी शिकायत की गई थी। पुलिस इसे रेप की कोशिश का मामला बता रही थी, मगर रविवार को परिजनों की तहरीर पर गैंगरेप की एफआईआर दर्ज की। रेप की पुष्टि के लिए लड़की की स्लाइड तैयार कराई गई हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट में किशोरी के पड़ोस में रहने वाले महताब पुत्र इब्राहिम और उसके दो दोस्तों कादिल और नौशाद को नामजद किया गया है।

आरोप है कि शुक्रवार रात 14 वर्षीय किशोरी घर में दो छोटी बहनों के  साथ थी। परिजन शादी समारोह में गए थे। तीनों आरोपी जबरन किशोरी के घर में घुस गए और गैंगरेप किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। बता दें कि शनिवार तक पुलिस इसे रेप की कोशिश का मामला बता रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed