फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangrape victim abducted, opposed to protest

महिला को अगवा करके किया गैंगरेप, विरोध करने पर इतना पीटा कि...

Thu, 27 Jul 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 27 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Gangrape victim abducted, opposed to protest
फाइल
अलीगढ़ के जवां क्षेत्र के दो युवक एक महिला को बाइक पर अगवा कर बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र में ले आए। यहां जंगल में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। विरोध करने पर उससे मारपीट की गई। घायल महिला को दोनों आरोपी वहीं जंगल में छोड़कर भाग गए। पीड़िता राहगीरों की मदद से थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन


मंगलवार शाम अलीगढ़ जिले के जवां कस्बा निवासी महिला खेतों में काम करके अपने लौट रही थी। इस दौरान कस्बे के ही दो युवकों ने उसे अगवा कर बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने उसे गोली मारने की धमकी दी। दोनों युवक महिला को बाइक से छतारी क्षेत्र में पहुंच गए।
विज्ञापन


यहां गांव किशनपुर के निकट पेट्रोलपंप के पीछे जंगल में ले जाकर दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उससे मारपीट की गई। इसके बाद महिला को वहीं जंगल में छोड़कर भाग गए। पीड़िता राहगीरों की मदद से रात में छतारी थाने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राहुल और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed