{"_id":"5978e2a34f1c1b54358b476c","slug":"gangrape-victim-abducted-opposed-to-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को अगवा करके किया गैंगरेप, विरोध करने पर इतना पीटा कि...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को अगवा करके किया गैंगरेप, विरोध करने पर इतना पीटा कि...
ब्यूरो/ अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के जवां क्षेत्र के दो युवक एक महिला को बाइक पर अगवा कर बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र में ले आए। यहां जंगल में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। विरोध करने पर उससे मारपीट की गई। घायल महिला को दोनों आरोपी वहीं जंगल में छोड़कर भाग गए। पीड़िता राहगीरों की मदद से थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।
मंगलवार शाम अलीगढ़ जिले के जवां कस्बा निवासी महिला खेतों में काम करके अपने लौट रही थी। इस दौरान कस्बे के ही दो युवकों ने उसे अगवा कर बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने उसे गोली मारने की धमकी दी। दोनों युवक महिला को बाइक से छतारी क्षेत्र में पहुंच गए।
यहां गांव किशनपुर के निकट पेट्रोलपंप के पीछे जंगल में ले जाकर दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उससे मारपीट की गई। इसके बाद महिला को वहीं जंगल में छोड़कर भाग गए। पीड़िता राहगीरों की मदद से रात में छतारी थाने पहुंची।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राहुल और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।