बारात में आई किशोरी से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप की वारदाते दिन पर दिन जिस तरह बढ़ती जा रही हैं ऐसे में तो महिलाओं के लिए कोई भी जगह सुरक्षित नहीं मानी जा सकती।
दिल्ली-एनसीआर में जिस संख्या में रोज रेप के मामले सामने आते हैं उसे ये कहना गलत न होगा कि ये क्षेत्र रेप का गढ़ हो गया है।
बात है एनसीआर में आने वाले नोएडा की जहां बारात में आई एक किशोरी को कुछ लोगों ने अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। किशोरी अपने परिवार के साथ बारात में आई थी जहां कुछ लोगों ने उसका गैंगरेप कर छोड़ दिया।
चार दिनों तक करते रहे गैंगरेप
नोएडा के खुर्जा से बारात में आई एक किशोरी को अगवा कर बुलंदशहर ले जाकर चार दिनों तक गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश का दावा किया है।
जानकारी के मुताबिक 18 अप्रैल को खुर्जा से एक बारात सलारपुर आई थी। वहां बारात में शामिल एक किशोरी को कार सवार युवकों ने अगवा कर लिया था। चार दिन बाद किशोरी जब घर पहुंची तो परिजनों को बताया कि खुर्जा निवासी समीर ने साथियों के साथ मिल कर अगवा किया था और गैंगरेप किया।
किशोरी के परिजनों ने थाना सेक्टर-39 पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामला बहला फुसला कर अगवा किए जाने की धाराओं में दर्ज किया। पुलिस ने गैंगरेप की धारा, युवती के अदालत में बयान देने के बाद अब केस डायरी में बढ़ाने की बात कही है। पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी युवक व किशोरी की पहले से जान-पहचान थी।