छत पर बने कमरे में ले जा कर युवती के साथ किया गैंगरेप, इस काम से आरोपियों से मिली थी पीड़िता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 27 साल की महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। कमरा दिखाने के बहाने महिला को फोटो स्टूडियो की छत पर बने कमरे में ले जाया गया।
वहां जान से मारने की धमकी देकर दो आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। बाद में पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सपना (27)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ मंगोलपुरी में रहती है। सपना प्राइवेट नौकरी करती है। सपना इलाके के दुकानदार ब्रिजनंदन शुक्ला की दुकान से किरयाने का सामान खरीदती थी।
जुबान खोलने पर मिली जान से मारने की धमकी
सपना को एक कमरा किराए पर चाहिए था। इसके लिए उसने ब्रिजनंदन को कहा हुआ था। मंगलवार शाम को ब्रिजनंदन ने सपना से कहा कि उसके जानकार के यहां कमरा खाली है।
सपना को कमरा दिखाने के बहाने इलाके के मिनाक्षी फोटो स्टूडियो की छत पर बने कमरे ले गया। वहां पहले राजेश नामक शख्स मौजूद था। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देकर दोनों आरोपियों ने सपना के साथ गैंगरेप किया।
बाद में पीड़िता को जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने घर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।