{"_id":"58bc34f84f1c1b1854e7ea31","slug":"gang-rape-with-a-innocent-by-five-boys","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू दिखाकर पांच लड़कों ने किया मासूम से सामूहिक कुकर्म, गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू दिखाकर पांच लड़कों ने किया मासूम से सामूहिक कुकर्म, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Mar 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी बाग इलाके में चाकू दिखाकर नौ वर्षीय एक मासूम लड़के के साथ सामूहिक कुकर्म का मामला सामने आया है। बच्चा फिलहाल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
पुलिस ने परिवार और मासूम की शिकायत पर पांच लड़कों को पकड़ा है। पुलिस की मानें, तो सभी पांचों आरोपी भी नाबालिग हैं। परिवार का आरोप है कि पहले भी तीन-चार बार आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मासूम परिवार के साथ पंजाबी बाग इलाके में रहता है। वह पास के सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र है। उसके पिता कपड़े प्रेस करने का काम करते हैं। 27 फरवरी को मासूम ट्यूशन पढ़ने गया था।
विज्ञापन
वहां से आने के बाद वह घर के पास ही एक पार्क में खेलने चला गया। आरोप है कि वहां उसे पांच लड़के मिले। एक आरोपी चाकू दिखाकर मासूम को सुनसान जगह ले आया। वहां बारी-बारी से पांचों लड़कों ने बच्चे के साथ कुकर्म किया।
बच्चा रोता हुआ घर पहुंचा। तबीयत बिगड़ने पर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की शिकायत पुलिस से की।
पुलिस ने कुकर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ लिया। पंजाबी बाग थाना पुलिस पकड़े गए लड़कों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।