फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang busted who use to stole bike from delhi ncr and sell in aligarh, 2 arrest with 5 bikes

दिल्ली-एनसीआर से बाइक चुराकर अलीगढ़ में बेचते थे, 5 बाइक के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 19 Oct 2017 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Oct 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
gang busted who use to stole bike from delhi ncr and sell in aligarh, 2 arrest with 5 bikes
- फोटो : अमर उजाला

नेबसराय थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात करने से पहले मंदिर जाते थे और अपनी कामयाबी की प्रार्थना करते थे।

विज्ञापन


आरोपी दिल्ली-एनसीआर से वाहन चुराकर अलीगढ़ में अलग-अलग जगह बेचते थे। इनके कब्जे से चोरी के पांच मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस और मोटरसाइकिलों की बरामदगी के लिए एटा व अलीगढ़ में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार, जिले में बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों को देखते हुए नेबसराय थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह की देखरेख में एसआई राजकुमार, एसआई प्रदीप व हवलदार सत्यनारायण की विशेष टीम बनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घेराबंदी कर दो वाहन चोरों को पकड़ लिया

gang busted who use to stole bike from delhi ncr and sell in aligarh, 2 arrest with 5 bikes

एसआई राजकुमार को वाहन चोरों के मूवमेंट के बारे में सूचना मिली थी। टीम ने 17 अक्तूबर को देवली रोड पर घेराबंदी कर दो वाहन चोरों को पकड़ लिया। चोरों की पहचान एटा, यूपी निवासी विनोद कुमार (20) और संगम विहार निवासी अमित उर्फ गब्बर (22) के रूप में हुई।

​इनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद की गईं। ये बाइक इन्होंने अलग-अलग पार्किंग में पार्क की हुई थीं। आरोपी मौका लगते ही चोरी की बाइक को अलीगढ़ के खैर व टप्पल ले जाते थे।

वहां ये नई से नई बाइक को पांच से दस हजार में बेच देते थे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से वाहन चोरी के नौ मामलों को सुलझाने का दावा किया है। अमित के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed