फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Friend killed in minor altercation, a knife stabbed him under the pretext of apology

मामूली कहासुनी में दोस्त का कत्ल, माफी मांगने के बहाने बुलाकर घोंपा चाकू

Sun, 09 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Friend killed in minor altercation, a knife stabbed him under the pretext of apology
कत्ल

उत्तर-पश्चिम जिले के भलस्वा डेयरी इलाके में शुक्रवार रात एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। युवक की शिनाख्त प्रीतपाल उर्फ सोनू (37) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर प्रीतपाल के दोस्त नवल किशोर उर्फ बॉबी को दबोच लिया है। आरोपी से पूछताछ कर भलस्वा डेयरी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रीतपाल परिवार के साथ भलस्वा डेयरी इलाके में रहता था। इसके परिवार में पत्नी हिना व अन्य सदस्य हैं। प्रीतपाल प्लंबर का काम करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार दिन में वह अपने दोस्त जूड़ी और बॉबी के साथ शराब पी रहा था। इस बीच बॉबी और प्रीतपाल का किसी बात पर झगड़ा हो गया। दोस्तों ने समझौता करवा दिया। 

आरोप है कि रात के समय बॉबी घर पहुंचा और प्रीतपाल से माफी मांगने लगा। बात खत्म होने के बाद बॉबी प्रीतपाल को ए-ब्लॉक पार्क के पास ले गया। शक होने पर हिना भी उसके पीछे पहुंच गई। 

आरोप है कि वहां बॉबी ने चाकू निकालकर प्रीतपाल के पेट में घोंप दिया।पति को चाकू लगता देखकर हिना बेहोश हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रीतपाल को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हिना के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी बॉबी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed