फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   freak man attacked with knife on auto driver in delhi

सनकी युवक थाने के सामने लाकर ऑटो चालक पर किया चाकू से हमला

Mon, 19 Jun 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Jun 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
 freak man attacked with knife on auto driver in delhi
murder demo pic

कमला मार्केट थाना के गेट पर एक सनकी युवक ने ऑटो चालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। थाने के गेट पर मौजूद संतरी ने हमलावर को दबोच लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने जख्मी चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चालक पर हमला करने के कारणों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सौरन सिंह(44) सपरिवार सोनिया विहार इलाके में रहता है। वह पेशे से ऑटो चालक है। शनिवार दोपहर में वह पुरानी दिल्ली से सवारी लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आया था। वहां से वह रामलीला मैदान के पास आकर पेशाब करने लगा। इसी दौरान उसके ऑटो में एक युवक सवार हो गया। युवक उसे डेढ़ सौ मीटर दूर कमला मार्केट थाने लेकर चलने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम दूरी होने की वजह से सौरन ने उसे पैदल जाने के लिए कहा। लेकिन युवक नहीं माना। सौरन युवक को लेकर थाने के गेट पर पहुंचा। युवक ऑटो से नीचे नहीं उतर रहा था। सौरन उसे जबरन नीचे उतरने लगा।

युवक ने नीचे उतरते ही सौरन के जांघ पर चाकू से वार करने लगा। दो वार होते ही सौरन थाने के भीतर की तरफ भागने लगा। आरोपी चाकू लहराते हुए उसका पीछा किया। यह देखकर थाने के गेट पर मौजूद संतरी ने आरोपी को काबू कर लिया।

पुलिस सौरन को इलाज के लिए अस्पताल ले गये। उसके जांघ पर नौ टांके लगे हैं। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान चांदनी चौक निवासी रियाज(25) के रूप में हुई।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी हमला करने के कारणों के बारे में कुछ भी नहीं बता रहा है। वहीं पीड़ित का कहना है कि हमलावर बिना किसी कारण से उसपर हमला किया। आशंका है कि वह जेल जाने की मकसद से थाने के पास लाकर उसपर हमला किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed