फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud on the name of job in noida

एनडीएमसी में जॉब के नाम पर यूपी और दिल्ली के युवकों को ठगा

Thu, 04 May 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 04 May 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
fraud on the name of job in noida

न्यू दिल्ली म्यूनसिपल कार्पोरेशन (एनडीएमसी) में जॉब के नाम पर ठगी के करने वाले 4 लोगों के खिलाफ दर्जनों युवकों ने सेक्टर-20 थाने में शिकायत की है। इनमें दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जिले के कई युवक हैं।

विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली मैट्रो रेल कापोर्रेशन(डीएमआरसी)में नौकरी दिलाने के नाम इन्हीं 4 लोगों के खिलाफ 268 युवक-युवतियों से करीब 27 लाख रुपए ठगी का आरोप लगाते हुए सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर आजाद खान, मैनेजर आलोक, सुरेंद्र कुमार पांडेय और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिन्हें बुधवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मंडोली दिल्ली निवासी योगेन्द्र ने बताया कि उन्होंने मार्च में आरोपी आजाद खान से संपर्क किया था।

उनके साथ शाहदरा निवासी नौशाद और युसुफ उर्फ मोदी भी आरोपी के पास पहुंचे थे। इसके अलावा मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़ और सहारनपुर तक लड़के आरोपी के पास पहुंचे। आरोपी आजाद और उनके तीन साथियों ने सभी को एनडीएमसी में जॉब दिलवाने का लालच देकर उनसे 15-15 हजार रुपए ले लिए।

इसके बाद उन्होंने सभी को जॉब लेटर भी थमा दिया। जॉब लेटर में बहुत सी कमियां थीं, जिसके बाद उन्होंने जॉब लेटर ठीक करने को कहा लेकिन आरोपियों ने सही से कोई जवाब नहीं दिया। दबाव डाले जाने पर आरोपियों ने कहा कि वह सभी के पैसे जल्द वापस कर देंगे लेकिन काफी समय गुजर जाने के बाद भी आरोपियों ने रुपए वापस नहीं किए।


अखबार में पढ़ी खबर तो दौड़े आरोपी के ऑफिस
पीड़ित नौशाद ने बताया कि उन्होंने बुधवार सुबह अमर उजाला अखबार पढ़ा तो उन्हें आरोपियों के बारे में पता चला। वह अपने कुछ साथियों से संपर्क कर बुधवार को सेक्टर-2 स्थित ऑफिस पहुंचे। वहां पर ताला लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि सभी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed