फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud in e ticketing in gurugram

ई टिकट बुक मामले में कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप 

Wed, 03 May 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 03 May 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
fraud in e ticketing in gurugram

एक कर्मचारी पर ई टिकट बुक कर अपनी ही कंपनी के साथ 1.1 लाख की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगा है। कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

उद्योग विहार फेज-4 में रेडिकल माइंड्स टैक्नोलॉजी नाम की कंपनी है।

कंपनी अधिकारी रतन कुमार ने थाना उद्योग विहार पुलिस को बताया कि कंपनी बीपीओ का काम करती है। यहां पर दिल्ली निवासी अविनाश नाम का युवक काम करता था। कंपनी इबिबो ग्रुप को सर्विस प्रोवाइड कराती है। आरोप है कि अविनाश ने आधा दर्जन अलग-अलग लोगों के नाम से ई टिकट बुक की और सारा पेमेंट कंपनी के खाते से किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद अविनाश ने कंपनी आना बंद कर दिया। जब कंपनी को इसके बारे में जानकारी हुई तो कंपनी की ओर से अविनाश से संपर्क करने का प्रयास किया गया। आरोप है कि आरोपी का फोन लगा। कंपनी अधिकारी ने इस मामले में अविनाश पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed