फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud doctor arrested in delhi

तीन साल से इलाज कर रहा फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

Sun, 13 Mar 2016 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 Mar 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
fraud doctor arrested in delhi
अरेस्‍ट

नई दिल्ली के ख्याला थाना पुलिस ने एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी दसवीं पास है और तीन साल से क्लीनिक खोलकर लोगों का इलाज कर रहा था।

विज्ञापन


एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार रघुवीर नगर निवासी राजकुमारी तबियत खराब होने पर अपने पुराने डॉक्टर से इलाज कराने रघुवीर नगर आई। जहां उसने डॉक्टर सुरेश कुमार का बोर्ड देखा।
विज्ञापन


इलाज के दौरान डॉक्टर उसे जबरदस्ती सुई लगाने की कोशिश कर रहा था साथ ही दवा भी दे रहा था। महिला को कुछ शक हुआ और उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर से उसकी डिग्री व पंजीकरण मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उसने कोई भी कागजात होने से इंकार कर दिया। जांच में पता चला कि वह डॉक्टर अशोक कुमार के यहां कंपाउंडर था। वर्ष 2013 में डॉक्टर की मौत होने के बाद वह खुद ही बोर्ड लगाकर इलाज करने लगा। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed