फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four people died after drinking poisonous liquor in Khora, Ghaziabad, police arrested accused woman

UP: खोड़ा में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत का मामला, पुलिस के हत्थे चढ़ी आरोपी महिला

Fri, 23 Mar 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 23 Mar 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Four people died after drinking poisonous liquor in Khora, Ghaziabad, police arrested accused woman
- फोटो : फाइल फोटो

खोड़ा में पांच मार्च को जहरीली शराब पीने से हुई चार लोगों की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को फरार आरोपी प्रमिला को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अब इस मामले में नामजद पांच आरोपी जेल में हैं। 

विज्ञापन


सीओ इंदिरापुरम धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि इंदिरा विहार खोड़ा निवासी प्रमिला को बृहस्पतिवार दोपहर शनि मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। इसके पास से 67 अवैध शराब के पव्वे, 15 मिलावटी शराब के पव्वे, शराब बनाने के उपकरण और एक किलो यूरिया बरामद की गई है। प्रमिला ने बहुत दिनों से फरार थी और वह इस दौरा नोएडा, दिल्ली और बुलंदशहर में रह रही थी।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि उसके पति सुधीर को जेल भेजा जा चुका है। इसमें मामले में फुलवा, सुनील और उसकी मां नीलम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तीनों ने बताया था कि खोड़ा निवासी दिलीप राणा, मिंटू मसाला, रणजीत मंडल और कालिया बंटी शराब बेचने के लिए लाकर देते थे। पुलिस इन चारों की तलाश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मादक पदार्थ बेचने वाले 12 गिरफ्तार 
बृहस्पतिवार को खोड़ा पुलिस ने शराब, गांजा, स्मैक और अन्य मादक पदार्थ बेचने वाले 12 लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस ने इनके नाम का खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed