{"_id":"59f06d404f1c1b71548b8fcf","slug":"four-ladies-forced-to-leave-house-for-not-giving-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए चार विवाहिताओं को घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए चार विवाहिताओं को घर से निकाला
ब्यूरो/ अमर उजाला, पलवल
Updated Wed, 25 Oct 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
dowry
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर अलग-अलग जगह से चार विवाहिताओं को प्रताड़ित करने व उनके साथ मारपीट कर घर से निकालने के दो मामले प्रकाश में आए है। सदर थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गांव खटैला निवासी अतर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने अपनी दो बेटी वर्षा व अंजू की शादी गत 29 अप्रैल को गांव अमरौली निवासी प्रदीप व गौरव के साथ की थी।
विज्ञापन
शादी में अतर सिंह ने दहेज भी दिया था, लेकिन वर्षा व अंजू के सुसराल पक्ष के लोग उस दहेज संतुष्ट नही थे और दहेज मे एक कार व पांच लाख रुपये नगद लाने की मांग करने लगे। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर पीड़ित की बेटियों को उनके पति प्रदीव व गौरव, ससुर देवेंद्र, सास महेश व ताऊ जयदेव ने मारपीट कर तथा जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
इसी प्रकार मथुरा (यूपी) जिले के आबाखेड़ा बजाना निवासी नीशा पुत्री तोताराम ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी व उसकी बहन पिंकी की शादी चार वर्ष पूर्व गांव सिहा निवासी लक्ष्मण व रोहताश के साथ हुई थी। शादी में पीड़िता के पिता द्वारा दिए गए दहेज से पीड़िता के सुसराल पक्ष के लोग संतुष्ट नही है और वह अधिक दहेज लाने के लिए पीड़िता व उसकी बहन पिंकी को प्रताड़ित करते रहते है। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर पति लक्ष्मण व रोहताश, ननंद सीमा ने मारपीट की और दहेज के प्रताड़ित किया।
विज्ञापन