फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four labors fell from Building which was under construction, one dead four injured

निर्माणाधीन इमारत की 17वीं मंजिल से गिरे चार मजदूर, एक की मौत

Thu, 07 Dec 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 07 Dec 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
four labors fell from  Building which was under construction, one dead four injured
गुरुग्राम के पलड़ा गांव में एआईपीएल की निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट गिरने से मजदूर की मौत, मजदूरों ने की बिल्डर के दफ्तर में तोड़फोड़ - फोटो : सुदर्शन झा

गांव पलड़ा में एआईपीएल कंपनी की निर्माणाधीन इमारत की 17वीं मंजिल से चार मजदूर बुधवार को गिर गए। इस हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को बादशाहपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


घटना से गुस्साए मजदूरों ने कंपनी के दफ्तर पर जमकर तोड़फोड़ की। इसकी सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने हंगामा कर रहे मजदूरों को शांत कराया। घायल मजदूर के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बादशाहपुर थाना क्षेत्र के गांव पलड़ा में एआईपीएल कंपनी की ओर से 30 मंजिला बिल्डिंग बनाई जा रही है। बुधवार को यहां 17वीं मंजिल पर पलस्तर का काम चल रहा था। इसे बनाने के लिए मजदूरों ने बांस-बल्लियों की सीढ़ी बनाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम के दौरान अचानक बल्लियां सरक गईं। इस पर काम कर रहे मजदूर नीचे आ गिरे। इस हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां एक मजदूर ने दम तोड़ दिया।

घटना से गुस्साए मजदूरों ने बिल्डर के ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने यहां खड़ी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। मजदूरों का आरोप है कि बिल्डर द्वारा साइट पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। उन्हें जो भी सामान उपलब्ध कराया जा रहा है, वह पर्याप्त नहीं है।

सुरक्षा को लेकर वह पहले भी बिल्डर से कह चुके हैं, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस दुखद हादसे में पश्चिम बंगाल निवासी तंजुम अहमद की मौत हो गई है जबकि लियाकत अली, राकेश व हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें बादशाहपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हंगामा कर रहे मजदूरों को पुलिस ने शांत कराया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मजदूर लियाकत अली के बयान पर बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार ने बताया कि घटना के वक्त दो मजदूर 17वीं मंजिल पर थे जबकि दो मजदूर 5वीं मंजिल पर थे। सुरक्षा में खामी होने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed