{"_id":"59639f614f1c1b39528b4a10","slug":"four-got-arrested-for-looting-flipkart-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलेवरी ब्वॉय से लूटपाट करने वाले चार गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिलेवरी ब्वॉय से लूटपाट करने वाले चार गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका नार्थ इलाके में फ्लिपकार्ट के डिलेवरी ब्वॉय से लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने डस्टर कार पर सवार होकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस कार के नंबर प्लेट पर लगी मिट्टी और बोनट पर लगे स्टीकर के जरिये आरोपियों तक पहुंची।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों की पहचान शुभम शर्मा, मनोज, आशीष शर्मा व दिनेश के रूप में हुई है। बदमाशों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल बरामद की है। पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 7 जुलाई को संजीव गोयला डेयरी स्थित ई-मार्ट कार्यालय से 90 पार्सल की डिलेवरी के लिए वैन से चालक के साथ द्वारका की ओर निकला।
विज्ञापन
द्वारका सेक्टर चार के पास डस्टर कार सवार बदमाशों ने पीड़ितों से दो मोबाइल फोन, करीब 23 हजार रुपये, पीओएस मशीन और वैन की चाबी लूटकर फरार हो गए। द्वारका नार्थ थाना प्रभारी जसमोहिंदर सिंह केे नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़ितों ने बताया कि बदमाशों की कार के नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा हुआ था। साथ ही कार के बोनट पर एक स्टीकर लगा था।
विज्ञापन
नंबर प्लेट पर मिट्टी लगे होने से पुलिस ने अंदाजा लगाया कि कार का नंबर असली होगा। इसलिए बदमाशों ने उसे छुपाने की कोशिश की होगी। पुलिस ने परिवहन विभाग से आस पास के इलाके के डस्टर कार की जानकारी हासिल की। पुलिस ने शोरूम में जाकर स्टीकर के बारे में सुराग हासिल किया।
पुलिस ने इस जानकारी पर कार मालिक तक पहुंची। जहां पता चला कि उसका रिश्तेदार शुभम शर्मा कार को ले गया था। पुलिस ने शुभम शर्मा को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। सभी बदमाश बिंदापुर के रहने वाले हैं।