फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four Afghan drug smugglers arrested in Delhi

मेडिकल वीजा की आड़ में ड्रग तस्करी करने वाले चार अफगानी गिरफ्तार

Mon, 04 Mar 2019 02:18 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 04 Mar 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Four Afghan drug smugglers arrested in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मेडिकल वीजा की आड़ में ड्रग तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आईजीआई एयरपोर्ट से अफगान के चार नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो अपने पेट में ड्रग्स से भरे कैप्सूल लेकर आए थे।
विज्ञापन


सभी आरोपियों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मेडिकल जांच के बाद उनके पेट से 122 कैप्सूल निकाले गए। इनके कब्जे से 920 ग्राम उच्च क्वालिटी की हेरोइन मिली है। जांच में पता चला कि यह खेप कंधार से लाए थे। इस खेप को दिल्ली से अफ्रीकी देशों में भेजना था। 
विज्ञापन


स्पेशल सेल के उपायुक्त प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि निरीक्षक कैलाश सिंह विष्ट के नेतृत्व में स्पेशल सेल की एनडीआर टीम को ड्रग्स की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के चार सदस्यों के भारत आने की जानकारी मिली। स्पेशल सेल की टीम आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची। पुलिस ने आगमन गेट संख्या चार के पास घेराबंदी कर चार अफगानी नागरिकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उनके सामान की जांच की। लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उनका वीजा, पासपोर्ट और अन्य कागजात की जांच की। चारों की पहचान अब्दुल हक नुरजई, मोहम्मद नईम नुरजई, मोहम्मद इस्माइल नुरजई और मोहम्मद नसीम नुरजई के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने सिर चकराने की बात कही और सवालों के जवाब देने से कतराने लगे। 

सभी आरोपियों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही इनके शरीर में संदिग्ध वस्तु होने की आशंका जताई गई। एक्सरे जांच में पता चला कि चारों आरोपियों के पेट में संदिग्ध कैप्सूल हैं। उसके बाद डॉक्टरों ने चारों के पेट से 122 कैप्सूल निकाले। कैप्सूल को अच्छी तरह से पतली पारदर्शी पॉलिथीन से पैक किया गया था। उसमें 920 ग्राम बढ़िया क्वालिटी की हेरोइन मिली।


आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह मेडिकल वीजा पर भारत आते हैं और अपने साथ पेट में ड्रग्स के कैप्सूल लेकर आते हैं। ड्रग को दिल्ली में निकालने के बाद अफ्रीकी देश भेज दिया जाता है। आरोपियों के मुताबिक ड्रग्स का सरगना अफगानिस्तान के कंधार से खेप देकर दिल्ली भेजता है। गिरोह के लोग लगातार दिल्ली आते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed