{"_id":"579908504f1c1b385e21e038","slug":"foreign-woman-had-vanished-from-igi-airport-in-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली में मिली आईजीआई एयरपोर्ट से गायब हुई विदेशी महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनाली में मिली आईजीआई एयरपोर्ट से गायब हुई विदेशी महिला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
गायब महिला
- फोटो : डेमो फोटो
आईजीआई एयरपोर्ट से संदिग्ध हालत में गायब हुई जर्मन महिला को मनाली से ढूंढ निकाला गया। महिला संदिग्ध हालत में मनाली पहुंच गई थी।
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट थाने में तैनात एसआई अनुज शर्मा ने महिला को मनाली में ढूंढ निकाला। एयरपोर्ट पुलिस अधिकारियों ने एसआई अनुज शर्मा को उसके बेहतरीन कार्य के लिए दस हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पुलिस अधिकारियों के अनुसार 15 जुलाई को आईजीआई एयरपोर्ट पर आई जर्मन महिला गुडजा पिल्लई संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी।