फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Flirting with girls in Ghaziabad Gurgaon.

गाजियाबाद की छात्राओं से गुड़गांव में छेड़खानी

Wed, 11 Feb 2015 01:11 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 11 Feb 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
Flirting with girls in Ghaziabad Gurgaon.

गुड़गांव के एमजी रोड से लिफ्ट देने के बहाने सोमवार देर रात दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी युवतियों को गाड़ी में लॉक कर शहर में घुमाता रहा।

विज्ञापन


देर रात हुडा सिटी सेंटर के पास से किसी तरह युवतियों ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवतियों को आरोपी के चंगुल से छुड़वाया। आरोपी इंजीनियर छात्र है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


हिसार निवासी इंजीनियरिंग का छात्र सुमित मलिक (27) सोमवार देर रात सहारा मॉल के सामने अपनी कार (वरना) लगा रखी थी। रात करीब डेढ़ बजे गाजियाबाद निवासी दो युवतियां क्लब से घर जाने के लिए निकलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी ने यह कहते हुए उन्हें लिफ्ट देने की पेशकश की वह भी गाजियाबाद ही जा रहा है। दोनों युवतियां उसकी कार में बैठ गईं। युवतियों का आरोप है कि कार में बैठने के बाद आरोपी ने कार के दरवाजों को ऑटोमैटिक लॉक करते हुए उन्हें शहर में ही घुमाने लगा।

युवतियों के विरोध करने पर आरोपी उन्हें हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास खाली प्लॉट में ले जाकर कार में ही छेड़छाड़ करने लगा।

रात ढाई बजे एक युवती ने किसी तरह पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवतियों को छुड़वाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed