फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five thrash teacher in school for doing 3 student out of assembly line booked

बच्चों को एसेंबली लाइन से निकाला तो स्कूल पहुंच गए पिता, कर दी टीचर की पिटाई

Sun, 30 Dec 2018 02:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 30 Dec 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
five thrash teacher in school for doing 3 student out of assembly line booked
Arrest
गुरुग्राम के एक निजी स्कूल से ऐसी घटना सामने आ रही है जिससे स्कूल में पढ़ाने वाले सभी टीचर दहशत में हैं। दरअसल तीन बच्चों के पिता और पांच अन्य लोगों ने शुक्रवार को एक स्कूल में जबरन घुसकर एक टीचर की जबरदस्त पिटाई कर दी।
विज्ञापन


शिक्षकों पर आरोप है कि उन्होंने तीन बच्चों समेत कुछ अन्य को सुबह होने वाली प्रार्थना सभा की लाइन से निकाल दिया था क्योंकि वह रुकावट पैदा कर रहे थे। पुलिस के अनुसार टीचर को पीटने वाले लोग सोहना के एक गांव स्थित स्कूल में दोपहर करीब 12.30 बजे पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि गुरुवार सुबह एसेंबली की लाइन से बच्चों को निकाले जाने के बाद उन्होंने अपने परिजन से शिकायत कर दी थी जिसके विरोध में उनके परिजन शुक्रवार को स्कूल पहुंचे और टीचर की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के प्रिंसिपल ने इस मामले की रिपोर्ट पुलिस में कराई है। प्रिंसिपल ने बताया कि बच्चों के पिता और उनके सहायकों स्कूल के अंदर घुसे और टीचर को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने स्कूल की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। प्रिंसिपल का कहना है कि आरोपी टीचर ने शरारती बच्चों को सिर्फ लाइन से बाहर जाने को कहा था क्योंकि वह राष्ट्रगान के समय हंस रहे थे।

प्रिंसिपल ने टीचर के पक्ष में बोलते हुए कहा कि एक टीचर को हर अधिकार है कि वह किस तरह अनुशासन का पालन करवाए। बाद में जो हुआ मैं उससे हैरान था। मैं चाहता हूं कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

उन्होंने ये भी कहा कि आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147(दंगा करने), 149, 323, 427 और 452 के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed