फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five arrest in case of weapons supply

लूटपाट और बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाले पांच धरे

Sun, 02 Apr 2017 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Apr 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
Five arrest in case of weapons supply
arrested

शाहदरा जिले की स्पेशल स्टाफ और सीमापुरी थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों से सेंधमारी चोरी व लूटपाट करने और बदमाशों को हथियार सप्लाई करने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इनके पास से पुलिस ने चार देशी कट्टे, दो पिस्टल, पांच कारतूस के अलावा एक होंडा सिटी कार और चुराए गए कपड़े बरामद किए हैं। जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि कुछ दिनों से झिलमिल औद्योगिक इलाके में सेंधमारी की घटनाएं हो रही थी।
विज्ञापन


मामले की जांच का जिम्मा स्पेशल स्टाफ को सौंपा गया। 30 मार्च की रात गश्त के दौरान पुलिस ने एक रेस्टोरेंट के पास होंडा सिटी कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से पुलिस को तीन देशी कट्टे और पांच कारतूस मिले। पुलिस ने कार में मौजूद चार बदमाशों को गिरफ्तार लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गये बदमाशों की पहचान बिजनौर के सरसपुर गांव निवासी अजीम, सुभाष मौहल्ला मौजपुर निवासी आशिफ, बरेली के सोहल गांव निवासी सलीम और लोनी गाजियाबाद निवासी साजिद के रूप में हुई।

उनके पास से बरामद होंडा कार प्रसाद नगर इलाके से चुरायी गयी थी। जांच में पता चला कि सलीम, अजीम और आशिफ पर हत्या सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि लूटपाट व सेंधमारी की वारदात को अंजाम देने से पूर्व गैंग के सदस्य वाहनों की चोरी करते हैं।

वारदात को अंजाम देने के बाद उसे सुनसान जगह पर पार्क कर देते हैं। बदमाश के मुताबिक उनलोगों ने कट्टे को उत्तर प्रदेश से खरीदा था और चोरी के सामान को करोलबाग में बेच देते हैं। 

सीमापुरी थाना पुलिस ने बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस को बदमाश के पास से दो पिस्टल और एक देशी कट्टा मिला है। पकड़े गये बदमाश की पहचान मच्छी मार्केट सीमापुरी निवासी इमरान के रूप में हुई है।


पूछताछ में इमरान ने बताया कि वह और उसका बड़ा भाई फिरोज उत्तर प्रदेश से हथियार खरीदकर उसे दिल्ली के बदमाशों को बेचता है। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर उसके भाई की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

साथ ही उन्हें हथियार सप्लाई करने वाले की पहचान कर उनकी भी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed