फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   firing on young man accused ran away delhi crime news

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Mon, 22 May 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 May 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
  firing on young man accused ran away delhi crime news
demo pic

कंझावला इलाके में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली उसके पीठ में लगी है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि मामला आपसी रंजिश का है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।     

विज्ञापन

  
पुलिस के अनुसार प्रदीप कुमार(27) गांव लडरावण, झज्जर हरियाणा में सपरिवार रहता है। वह रोहिणी सेक्टर 16 में प्राइवेट कार चलाता है। 19 मई की शाम वह काम खत्म करने के बाद गांव जा रहा था। गांव जाने के लिए वह कुतुबगढ के पास वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसके गांव का रहने वाला जगराज बाइक से वहां पहुंचा। 
विज्ञापन

      
वह जगराज की बाइक पर सवार होकर गांव के लिए रवाना हो गया। कुछ दूरी जाने पर उसने पीछे से गोली चलने की आवाज सुनी। पीछे मुड़कर उसने देखा। बाइक पर तीन युवक सवार थे। तीनों ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था। एक युवक ने पिस्टल से प्रदीप पर गोली चलायी। गोली उसके पीठ में लगी। गोली लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। उसके बाद तीनों बदमाश वहां से भागने में कामयाब हो गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप ने फोन कर अपने भाई को मौके पर बुलाया। जिसने उसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद कंझावला थाना पुलिस पीड़ित का बयान लेने के लिए अस्पताल पहुंची। लेकिन वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। 20 मई की शाम प्रदीप ने पुलिस को बयान दिया। प्रदीप के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। 

      
पुलिस के अनुसार प्रदीप ने अपने बयान में बताया कि गोली मारने के बाद तीनों आरोपी उसकी गांव के तरह ही भागे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रंजिश की वजह से प्रदीप पर हमला किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed