फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   firing on bouncer in delhi

बाइक सवार बदमाशों ने बाउंसर को मारी गोली

Sat, 08 Nov 2014 11:49 PM IST
Updated Sat, 08 Nov 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
firing on bouncer in delhi

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में शुक्रवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। एक गोली युवक के पैर में लगी है। युवक ने अपने ताऊ के बेटे पर हमला करवाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


युवक के मुताबिक उसका अपने ताऊ के बेटे से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूलत: गोहाना सोनीपत निवासी संजय (23) दिल्ली के शाहबाद डेयरी के कच्ची कालोनी में अपने परिजनों के साथ रहता है। वह गुड़गांव स्थित एक होटल में बतौर बाउंसर काम करता है। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। सेक्टर 24 रोहिणी रिठाला रोड के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उसपर गोलियां चला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों ने चलाईं तीन गोलियां

firing on bouncer in delhi

हमलावरों ने संजय पर तीन गोली चलाई, जबकि तीन गोली हवा में फायर करते हुए फरार हो गए। एक गोली संजय के पैर में लगी। राहगीर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने संजय को उपचार के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस को दिए बयान में संजय ने अपने ताऊ के बेटे पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि ताऊ के बेटे के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संजय के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर उसके चचेरे भाई की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed