फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   firing on bjp leader in delhi

भाजपा नेता पर चलाई गोलियां, बाल-बाल बचे

Thu, 17 Mar 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Mar 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
firing on bjp leader in delhi
भाजपा नेता के ऊपर हमला - फोटो : अमर उजाला

भजनपुरा इलाके में बुधवार सुबह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव चौधरी जमशेद आलम पर बाइक सवार बदमाश ने गोलियां चलाईं। एक गोली उनकी कार पर लगी, जबकि दूसरी हवा में निकल गई।

विज्ञापन


गनीमत यह रही कि हमले में वह बाल-बाल बच गए। भजनपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक चौधरी जमशेद आलम परिवार के साथ सी-12/160, यमुना विहार में रहते हैं।
विज्ञापन


वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव होने के अलावा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा समिति के नाम से गैर सरकारी संस्था भी चलाते हैं। उनका ऑफिस सी-12/337 में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक गोली कार के शीशे पर लगी, जबकि दूसरी गोली खाली निकल गई

firing on bjp leader in delhi
फायरिंग

दिल्ली पुलिस की ओर से जमशेद को दो पुलिसकर्मी निजी सुरक्षा के लिए मिले हुए हैं। बुधवार सुबह करीब 8.15 बजे जमशेद अपने घर से निकलकर कार की ओर जा रहे थे। इस बीच सामने से आए बाइक सवार दो लड़कों ने उन पर गोलियां चला दीं। एक गोली कार के शीशे पर लगी, जबकि दूसरी गोली खाली निकल गई।

वारदात के समय जमशेद के दोनों पीएसओ उनके साथ नहीं थे। फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। खबर मिलते ही जिला अतिरिक्त जिला पुलिस उपायुक्त व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

क्राइम टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। भजनपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed