फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   firing in road rage in delhi one injured

रोडरेज में तीन युवकों पर बरसाईं गोलियां, एक जख्मी

Mon, 23 Oct 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Oct 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
firing in road rage in delhi one injured

अंबेडकर नगर इलाके में शनिवार देर रात रोडरेज की घटना में बाइक सवार युवक ने तीन युवकों पर गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से ऋषि (32) जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक मुकेश सावरिया नामक युवक सपरिवार मदनगीर में रहता है। उसका पानी सप्लाई का कारोबार है। शनिवार देर रात को वह दोस्तों के साथ बाहर गया था।
विज्ञापन


देर रात उसके दोस्त रोहन व ऋषि उसे स्कूटी से छोड़ने घर आए थे। घर के पास ही पार्क के नजदीक तीनों दोस्त स्कूटी साइड लगाकर बातचीत करने लगे। इसी दौरान वहां पर अमन उर्फ गंजा और एक अन्य युवक पहुंचे। आरोप है कि अमन तीनों से स्कूटी हटाने के लिए कहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश ने पहले से स्कूटी साइड में होने की बात की तो आरोपी बाइक से उतरकर झगड़ा करने लगे। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर अमन ने पिस्टल निकाल ली। इसी दौरान तीन जान बचाने को भागने लगे। वहीं अमन ने तीनों पर पीछे से गोलियां बरसा दी। ऋषि के पैर में दो गोली लगी।


इधर शोर-शराबा होने पर दोनों आरोपी वहां से भाग गए। घायल ऋषि को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मुकेश की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed