{"_id":"23c92f8f73a6fd55aa7bc5e70325d097","slug":"firing-betwen-two-boys-at-toll-plaza-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल पर भिड़े युवक, फायरिंग में दोनों घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोल पर भिड़े युवक, फायरिंग में दोनों घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 18 Sep 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के नरेला स्थित हरेवली टोल प्लाजा पर बुधवार शाम दो युवकों के बीच कहासुनी के बाद दोनों ने एक दूसरे पर गोली चला दी। गोली लगने की वजह से दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को पास के महर्षि बाल्मीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जहां से हालात बिगड़ने पर दोनों युवकों को लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों के परिवार वालों ने उन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
हैवानियतः सिख साथी की दाढ़ी काटी, प्राइवेट पार्ट में डाला तेजाब
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुधवार शाम करीब सात बजेप्रह्लादपुर निवासी सुमित (27) हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर के हरेवली टोल प्लाजा पर पहुंचा। यहां कार्यरत दरियापुर निवासी मोनू (24) से किसी बात पर उसकी कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर दोनों ने पिस्टल निकाल ली और एक दूसरे पर गोली चला दी।
गोली लगते ही दोनों जख्मी होकर वहीं गिर गए। टोल प्लाजा में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने दोनों को बाल्मीकि अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची साथ ही एक टीम बाल्मीकि अस्पताल पहुंची, लेकिन दोनों अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।
डॉक्टरों ने हालत बिगड़ती देख दोनों को लोकनायक अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और दोनों को इलाज के लिए किसी निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस घटनास्थल पर टोल प्लाजा में कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।