फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire on the cement trader robbed 3.20 million

सीमेंट व्यापारी पर फायर कर 3.20 लाख लूटे

Fri, 11 Jul 2014 12:10 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 11 Jul 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fire on the cement trader robbed 3.20 million

कोतवाली क्षेत्र में निजामपुर और अनवरपुर के बीच कार सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने हापुड़ के सीमेंट-सरिया व्यापारी से 3.20 लाख रुपये, सोने के आभूषण लूट लिए।

विज्ञापन


बदमाशों ने व्यापारी पर फायरिंग भी की, हालांकि वह बाल बाल बच गए। लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। पुलिस बदमाशों की तलाश में छापामारी कर रही है। वारदात से व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन


गाजियाबाद के रिछपालपुरी निवासी रमन शर्मा हापुड़ की सबली गेट के पास सीमेंट और सरियों का व्यापार करते हैं। बृहस्पतिवार रात वह अपनी कार से गाजियाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र में निजामपुर से निकले तो अनवरपुर से पहले पीछे से आ रही एक लग्जरी कार ने व्यापारी की कार में टक्कर मार दी। रमन कार रोककर नीचे उतरे ही थे तभी कार में सवार बदमाशों ने उन पर फायर कर दिया।

गनीमत रही कि गोली व्यापारी को नहीं लगी। बदमाशों ने गन प्वाइंट पर व्यापारी से कार में रखे 3.20 लाख रुपये, सोने की चेन, अंगूठी, घड़ी लूट ली और धमकी देते हुए निकल भागे। लूटपाट की सूचना व्यापारी ने पुलिस को दी तो हंगामा मच गया।

आननफानन में अपर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, सीओ विशाल यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक बीएस यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

तमाम व्यापारी कोतवाली पहुंचे और पुलिस से जल्द बदमाशों की गिरफ्तार की मांग की। सीओ विशाल यादव का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


दुकानदार से 5 हजार लूटे
जलालाबाद गांव में बुधवार रात तीन युवकों ने मोबाइल रिपयेरिंग के दुकान करने वाले सोनू से मारपीट कर पांच हजार की नगदी समेत चार मोबाइल लूट लिए। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed