{"_id":"572922164f1c1bfa525ce266","slug":"fire-in-cmo-and-authority-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ और अथॉरिटी कार्यालय में लगी आग, फायरमैन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएमओ और अथॉरिटी कार्यालय में लगी आग, फायरमैन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 04 May 2016 03:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-39 स्थित सीएमओ कार्यालय में लगी आग फैलकर नोएडा अथॉरिटी ऑफिस तक पहुंच गई। ऐसे में दोनों ही कार्यालयों में भारी नुकसान हुआ। दोनों कार्यालय आपस में सटे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर करीब 3.30 बजे आग लग गई थी। आग बुझाने के दौरान एक फायरमैन 20 फीट की ऊंचाई से गिर गया। उनके हाथ में फ्रैक्चर आया है। घायल से मिलने एसएसपी किरण एस., डिप्टी डायरेक्टर फायर एचएस मलिक समेत कई अधिकारी पहुंचे। फायरमैन की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सीएफओ एसके सिंह ने बताया कि सेक्टर-39 स्थित सीएमओ कार्यालय में आग लग गई। आग फैलती गई और उसकी लपटें नोएडा अथॉरिटी के दफ्तर तक पहुंच गई। इसकी सूचना फायर विभाग को दी गई, जहां मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां पहुंचीं। आग अथॉरिटी कार्यालय के फॉलसीलिंग में लगी थी।
विज्ञापन
फायरमैन महेश कुमार एक छत पर चढ़कर आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान छत गिर गई और महेश 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। उन्हें सेक्टर-50 के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। उधर, करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सीएफओ का दावा है कि आग लगने से सरकारी कागजात सुरक्षित बचा लिए गए। वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।