शादी के दिन बाराती और घराती के बीच मारपीट, दूल्हा मंडप छोड़ कर भागा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिर ऐसा क्या हुआ कि बारातियों और घरातियों में हो गई हाथापाई, दुल्हन के चाचा का हो गया खून और दूल्हा भी मंडप छोड़ कर भाग निकला..
कोतवाली क्षेत्र के गांव टिटौटा में सोमवार देर रात शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर बाराती और घराती पक्ष में मारपीट व फायरिंग हो गई। गोली लगने से दुल्हन के चाचा की मौत होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने दूल्हे के ताऊ की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जहांगीराबाद के गांव टिटौटा निवासी चंद्रपाल सिंह ने बेटी किरन का रिश्ता गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर नवादा निवासी दिनेश के पुत्र राकेश के साथ तय हुआ था।
सोमवार शाम गिरधरपुर नवादा से बारात गांव में पहुंची थी। चढ़त के बाद रात करीब 12 बजे डीजे पर डांस करने के दौरान बारात व घराती पक्ष के लोग भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर जूतम-पैजार हुई। मौके पर भगदड़ मच गई।
दूल्हा मंडप छोड़ कर भागा
लोगों ने खेतों और ग्रामीणों के घरों में छिपकर जान बचाई। दूल्हा और उसके परिजन भी मंडप छोड़कर भाग गए। थोड़ी देर बाद मंडप से करीब 100 मीटर दूर गेहूं के खेत में दुल्हन के रिश्ते के चाचा अंकित (21) पुत्र अतर सिंह का शव पड़ा मिला।
उसके शरीर पर गोली लगने के निशान थे। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दूल्हे के बंदूकधारी ताऊ हीरालाल (52) को पीट-पीटकर मार डाला। अन्य बारातियों के साथ भी मारपीट की।
घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने घराती पक्ष के नामजद चार आरोपियों राहुल पुत्र तालेवर, जीवन पुत्र कुंदन, अजीत पुत्र यादराम व बंटी पुत्र जगवीर को गिरफ्तार कर लिया है।