{"_id":"5a229f5c4f1c1b95188b789c","slug":"fight-for-closing-dj-sound-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे बंद करवाने पर हंगामा, फायरिंग के बाद 72 हजार रुपये भी छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे बंद करवाने पर हंगामा, फायरिंग के बाद 72 हजार रुपये भी छीने
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 03 Dec 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहीरवाड़ा स्थित बाला जी वाटिका में बच्चे के जन्मदिन को लेकर आयोजित पार्टी में डीजे पर नाचने के दौरान झगड़ा होने पर उसे बंद करवाने से नाराज लोगों ने वाटिका कर्मचारियों के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने फायरिंग कर वाटिका प्रबंधक से 72 हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बल्लभगढ़ निवासी योगेश शर्मा ने 30 नवंबर को अपने बेटे के जन्मदिन की पार्टी अहीरवाड़ा स्थित बाला जी वाटिका में रखी थी।
विज्ञापन
पार्टी के दौरान रात करीब दस बजे डीजे पर नाचते हुए वहां कुछ लोगों का झगड़ा होने लगा। झगड़ा और रात को दस बजे के बाद डीजे बजाने की पाबंदी होने के कारण वाटिका प्रबंधक दीपक कदम ने डीजे बंद करवा दिया।
विज्ञापन
इस पर वहां नाच रहे लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और वाटिका प्रबंधक के साथ झगड़ा करने लगे। दीपक कदम का आरोप है कि इस दौरान पार्टी में आए किसी व्यक्ति ने पिस्तौल निकाल कर हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी। उसने तीन राउंड फायर किए। झगड़े की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाकर वहां से भेजा।
दीपक कदम ने बताया कि झगड़े के दौरान किसी ने उनकी जेब में रखे 72 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने दीपक कदम की शिकायत पर झपटमारी और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।