फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fiance murders his fiancee in guest house

शादी से पहले बने शारीरिक संबंध, गेस्ट हाउस में हत्या

Wed, 19 Mar 2014 04:23 AM IST
Updated Wed, 19 Mar 2014 04:23 AM IST
विज्ञापन
Fiance murders his fiancee in guest house

दिल्ली के सागरपुर के एक गेस्ट हाउस में दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके मंगेतर को गिरफ्तार किया है। मंगेतर संबंधों को लेकर शक करता था। सागरपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गांव छप्पार तहसील दादरी, भिवानी निवासी मोहित से अक्तूबर, 2013 में झुंझुनू निवासी प्रियंका (22) से मंगनी हुई थी। मोहित मर्चेंट नेवी में सिपाही है। उसने 16 मार्च को प्रियंका को नील गगन गेस्ट हाउस में बुलाया। दोनों सुबह 8:30 बजे गेस्ट हाउस घुसे थे।
विज्ञापन


17 मार्च को सुबह 11:30 बजे तक जब कमरे में कोई हलचल नहीं हुई तो गेस्ट हाउस के मैनेजर ने इसकी सूचना सागरपुर थानाध्यक्ष रिषिपाल को दी। पुलिस ने डुप्लीकेट चाबी से कमरे का दरवाजा खोला तो प्रियंका बेड पर मृत पड़ी थी। पोस्टमार्टम कराने पर गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की दे रही थी धमकी

Fiance murders his fiancee in guest house

सागरपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की। सागरपुर थानाध्यक्ष की टीम ने आरोपी मोहित को द्वारका सेक्टर-16 से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। मोहित ने पुलिस को बताया कि वह संबंधों को लेकर प्रियंका पर शक करता था। इसी कारण उसने साजिश के तहत गेस्ट हाउस में बुलाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहित का कहना है कि वह संबंधों लेकर प्रियंका पर संदेह करता था। रिश्ता तोड़ने की बात कहता था तो प्रियंका उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने और पुलिस में होने की धमकी देती थी। उसके प्रियंका से शादी से पहले ही शारीरिक संबंध बन गए थे। प्रियंका की धमकी से परेशान होकर उसने मार्च की शुरुआत से ही हत्या की साजिश रच ली थी।

प्रियंका ट्रैफिक पुलिस की द्वारका कोर्ट में नायब कोर्ट थी। प्रियंका की तीन बहनें भी दिल्ली पुलिस में हैं। एक बहन एसआई और दो बहनें सिपाही हैं। प्रियंका का भाई भी सिपाही के पद पर तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed