{"_id":"57435fb94f1c1b78186919ba","slug":"female-doctor-commit-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला डॉक्टर ने फंदा लगाकर दी जान, पति सहित अन्य पर दहेज प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला डॉक्टर ने फंदा लगाकर दी जान, पति सहित अन्य पर दहेज प्रताड़ना का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 24 May 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत लोक फेज-वन में रविवार को महिला डॉक्टर ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने कमरे से एक सुइसाइड नोट बरामद किया, जिसमें लिखा है कि वह अपनी जिंदगी को झेल नहीं पा रही है।
विज्ञापन
डॉक्टर की मां की शिकायत पर दामाद समेत अन्य के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है। सुशांत लोक फेज-एक निवासी पूनम गौड़ ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी डॉ. नेहा की शादी चार साल पहले सुशांत लोक एक के ही डॉ. अजय से हुई थी।
विज्ञापन
बताया गया कि रविवार शाम जब डॉ. अजय काम से लौटे तो नेहा पंखे से लटकी थी। नेहा की मां पूनम गौड़ ने पुलिस को बताया कि नेहा के पति के अलावा ससुराल पक्ष के संतोष, सतीश और अर्चना आदि उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करते थे। प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन