फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fear of bullies in Dadri, heinous crimes, 24 people received the security

दादरी में बदमाशों का खौफ, जघन्य अपराधों के चलते 24 लोगों को मिली सुरक्षा

Sun, 26 Jun 2016 01:58 AM IST
ऋषिपाल सिंह/अमर उजाला, नोएडा
ऋषिपाल सिंह/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 26 Jun 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Fear of bullies in Dadri, heinous crimes, 24 people received the security
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में हत्या, जघन्य अपराधों के चलते बदमाशों के खौफ से करीब 24 से अधिक लोगों को पुलिस सुरक्षा मिली हुई। वहीं 12 लोग सुरक्षा देने की मांग कर रहे हैं। सुरक्षा मिलने के बावजूद भी हत्या के मामलों में गवाह गवाही देने से मुकर रहे हैं। कई लोगों ने पुलिस सुरक्षा को स्टेट्स सिंबल बना लिया है। 
विज्ञापन


पिछले दस साल में दादरी क्षेत्र में व्यापारियों से बदमाशों के दो गिरोह रंगदारी मांगते रहे हैं। रंगदारी नहीं देने पर व्यापारियों पर हमले और हत्याएं भी हुई हैं। रंगदारी का विरोध करने के चलते व्यापारी नेता विजय पंडित की हत्या कर दी थी। बदमाशों के डर से रंगदारी का धंधा जोर पकड़ा। रंगदारी वसूली के चलते नगर से कई व्यापारी शहर छोड़ चुके हैं।  
विज्ञापन


बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कई व्यापारियों को सुरक्षा दी गई। लेकिन जब न्यायालय में बदमाशों के खिलाफ  गवाही का समय आया तो गवाह अपने बयान से मुकर जाता जिससे पुलिस प्रशासन को मुंह की खानी पड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के अलावा घरों पर लगी पुलिस की गारद

Fear of bullies in Dadri, heinous crimes, 24 people received the security
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

क्षेत्र में कमल भाटी, कुंदन भाटी, बंटी शर्मा , गीता पंडित, दिनेश पंडित, अजय कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रदीप जैन, देवकी नंदन, कपिल शर्मा, जान मोहम्मद, सरताज समेत 24 लोगों को पुलिस सुरक्षा मिली है। 

पूर्व में रंगदारी का विरोध करने वाले व्यापारी नेता विनोद गोयल की हत्या के मामले में उसके साथी व्यापारी ने सुरक्षा मिलने के बावजूद भी गवाही नहीं दी थी। अधिकतर सुरक्षा लेने वाले लोग न्यायालय में विचाराधीन मामलों में गवाही नहीं देने के प्रकरण सामने आए हैं। 

यहीं नहीं कई मामले में गवाह गवाही देने से मुकर गए। जिससे लोगों ने सुरक्षा के नाम पर स्टेट्स सिंबल बना लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह का कहना है कि कई लोगों को सुरक्षा के अलावा घरों पर पुलिस की गारद भी लगी है। कुछ लोगों ने शासन व अन्य प्रकार से पुलिस सुरक्षा ले रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed