फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father rapes his own daughter

शराब के नशे में सगे बाप ने लूटी बेटी की अस्मत

Tue, 24 Jun 2014 04:48 AM IST
Updated Tue, 24 Jun 2014 04:48 AM IST
विज्ञापन
Father rapes his own daughter

गाजियाबाद से सटे गुलावठी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को शराबी बाप ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया।

विज्ञापन


दरअसल, सगे बाप 8वीं कक्षा की छात्रा को मार्कशीट दिलाने के बहाने घर से लेकर निकला और जबरन खेत में ले जाकर बलात्कार कर दिया।

बेबस किशोरी ने हैवानियत का विरोध किया तो आरोपी ने उसकी जमकर पिटाई की। किशोरी ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई तो मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। मां-बेटी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को दबोच लिया।

अस्मत बचाने को मिन्नतें करती रही किशोरी

Father rapes his own daughter

पीड़िता के अनुसार पिता जमील रविवार सुबह घर से यह कहकर ले गया कि उसे स्कूल से मार्कशीट दिलानी है।

उसके बाद रास्ते में एक ज्वार के खेत में यह कहकर ले गया कि ज्वार बांधनी है। जैसे ही वह खेत में पहुंची हैवान बाप उसे पास के गन्ने के खेत में खींचने लगा।

जब किशोरी छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिर बेबस किशोरी की लाख मिन्नतों के बावजूद बाप ने उसके साथ बलात्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां के पैरों तले जमीन खिचकी

Father rapes his own daughter

पीड़ित किशोरी घर पहुंचीकर जब मां को आपबीती सुनाई। मां की सूचना पर सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया।

बाद में किशोरी मां के साथ थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी की उम्र करीब 35 वर्ष है तथा उसके चार बच्चे हैं जबकि किशोरी इसी वर्ष आठवीं कक्षा की परीक्षा दी है।

घटना की सूचना पाकर गुलावठी थाने पहुंचे एसपी सिटी राजेश कुमार चौरसिया ने आरोपी से पूछताछ की।

विज्ञापन

हैवान पिता को मां दिलाना चाहती है कठोर सजा

Father rapes his own daughter

किशोरी की मां ने थाने में बताया कि वह बलात्कार के आरोपी पति को कड़ी सजा दिलाना चाहती है ताकि कोई बाप बेटी के साथ ऐसी हरकत न कर सके।

उसने बाप-बेटी के रिश्ते को न केवल शर्मसार किया है बल्कि घिनौना अपराध भी किया है।

एसपी सिटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया बलात्कार का आरोप सही लग रहे हैं। पीड़ित किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed