क्या पिता की नाजायज औलाद को जन्म देगी बेटी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह बताने की जरूरत नहीं है कि पिता और पुत्री का रिश्ता कितना पवित्र होता है। हमारे देश में तो यहां तक कहा जाता है कि पिता के उसकी बेटी ही अधिक प्यारी होती है। जबकि मां के लिए बेटा।
यह केवल कहने की ही बात नहीं है। हम खुद अपने आसपास ऐसे कई उदाहरण रोजाना देखने हैं।
लेकिन इसी देश में कुछ हैवान बाप भी हैं, जो न केवल रिश्तों की पवित्रता को धोने पर उतारू हैं, बल्कि अपनी हवस पूरी करने के लिए अपनी बेटी को भी नहीं बख्श रहे हैं। ऐसे ही एक वहशी पिता का चेहरा सामने आ गया है। वाकया कुछ ऐसा, जिसे सुनकर दिल दहल जाएगा।
11 साल की है बेटी
भलस्वा डेरी इलाके में 11 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने उसके 42 वर्षीय पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे में ट्रक ड्राइवर है और नशे का आदी है।
लड़की ने बताया कि कुछ महीनों पहले उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। लड़की की शिकायत पर भलस्वा डेरी पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
लेकिन अब सवाल ये है कि क्या बेटी अपने नाजायज औलाद को जन्म देगी। लेकिन लड़की अनुसार पिता के रेप किए कई महीने गुजर चुके हैं। ऐसे में गर्भपात भी संभव नहीं है।
पेट में उठा दर्द तो सामने आई बात
दिल्ली के भलस्वा डेरी इलाके से जिस पिता को बेटी से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसके इस शर्मनाक हरकत से परदा तब उठा जब उसकी बेटी के पेर्ट में दर्द उठा।
पुलिस के अनुसार 11 वर्षीय किशोरी सोमवार सुबह अपनी मां के साथ जहांगीरपुरी के एक डॉक्टर के पास इलाज करवाने के लिए गई थी। उसके पेट में दर्द हो रहा था।
डॉक्टर ने जांच के दौरान किशोरी से पूछताछ की। इसमें उसने बताया कि एक साल पहले उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी की शिकायत पर भलस्वा डेरी पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।