फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   farmer leader manveer teotia arrested, farmers angry over it, raj babbar will visit mandola today

किसान नेता मनवीर तेवतिया गिरफ्तार, इन अपराधों में कोर्ट ने जारी किया था वारंट

Wed, 10 Jan 2018 11:31 AM IST
ब्यू्रो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा/लोनी
ब्यू्रो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा/लोनी Updated Wed, 10 Jan 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
farmer leader manveer teotia arrested, farmers angry over it, raj babbar will visit mandola today
arrest - फोटो : demo

पुलिस ने मंगलवार को किसान नेता और भट्टा पारसौल कांड सूत्रधार मनवीर तेवतिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, अदालत ने किसान नेता के खिलाफ लूट, अपहरण और जानलेवा हमला करने के मुकदमे में गैर जमानती वारंट जारी किए थे।

विज्ञापन


इसके चलते आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से तेवतिया को जेल भेज दिया गया है।

फरवरी 2011 को जमीन अधिग्रहण के विरोध में मनवीर तेवतिया के नेतृत्व में भट्टा-पारसौल के किसान धरने पर बैठकर आंदोलन कर रहे थे। 7 मई 2011 को पुलिस और किसानों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ था। इसमें दो किसान और दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


तत्कालीन डीएम और एसएसपी भी गोली लगने से घायल हो गए थे। इससे पहले किसान नेता और धरने पर बैठे किसानों ने मांग पूरी कराने के लिए बुलंदशहर के सीएमओ के परिवार और रोडवेज कर्मियों को बंधक बना लिया था। बाद में पुलिस ने सैकड़ों किसानों पर आगजनी, हत्या और लूट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मनवीर करीब 23 माह जेल काटने के बाद जमानत पर बाहर आया था। कोतवाल प्रभारी फरमूद अली ने बताया कि तेवतिया रिहा होने के बाद से अदालत में पेश नहीं हो रहा था। जिससे कोर्ट ने उसके गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। पुलिस ने किसान नेता को उसके घर से गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। इससे पहले भी आच्छेपुर निवासी किसान मनोज को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

राजबब्बर आज पहुंचेंगे मंडोला

farmer leader manveer teotia arrested, farmers angry over it, raj babbar will visit mandola today
राज बब्बर

किसान नेता मनवीर तेवतिया की गिरफ्तारी से मंडोला समेत छह गांव के किसानों में रोष है। हंगामे की आशंका पर बुधवार को मंडोला में पुलिस और पीएसी तैनात रही। आवास विकास परिषद की मंडोला विहार योजना से प्रभावित किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन जारी है।

किसानों के समर्थन में उनके नेता मनवीर तेवतिया भी अर्धनग्न होकर दैनिक कार्य कर रहे थे। धरनारत किसानों ने किसान नेता के प्रतिदिन स्वास्थ्य जांच न होने तक अपना चेकअप कराने से इंकार कर दिया था। किसान नेता को सरकारी सुविधाएं दिए जाने की मांग पूरी न होने पर किसानों में रोष था।

सोमवार रात दनकौर पुलिस ने पुराने मामले में किसान नेता मनवीर तेवतिया को गिरफ्तार कर लिया। इससे किसानों में गुस्सा है। अधिकारियों को आशंका थी कि गुस्साए किसान मंगलवार को हंगामा कर सकते हैं। इसके मद्देनजर सुबह आठ बजे से जिले का पुलिस फोर्स और पीएसी मंडोला गांव में तैनात किया गया। शाम करीब चार बजे तक पुलिस बल तैनात रहा। 

राजबब्बर आज पहुंचेंगे मंडोला
 किसान नेता नीरज त्यागी ने बताया कि बुधवार सुबह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर मंडोला पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। किसान अपनी ओर से कोई उग्र कदम नहीं उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed