फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad news city police is not controlling the stealing in the city

नोट बंद होने पर चोरों ने अपनाया नया तरीका, पुलिस बनी बेबस

Tue, 15 Nov 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 15 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
faridabad news city police is not controlling the stealing in the city
प्रतीक च‌ित्र

शहर में बेखौफ घूूम रहे चोरों ने दो घर और एक ऑफिस को निशाना बना बाइक, लैपटॉप सहित कीमती सामान और नगदी पार कर दी। दोस्त से मिलने आ रहे युवक का चोरों ने महंगा स्मार्टफोन ही गायब कर दिया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

 

ओल्ड फरीदाबाद में रहने वाले मनीष दहिया एक फर्म के मालिक हैं। उनका कार्यालय सेक्टर-19 मार्केट में है। रविवार रात किसी समय पड़ोस की इमारत के जरिये छत से अंदर घुसे चोर उनके कार्यालय से लैपटॉप, एलईडी सहित कीमती सामान और दस्तावेज निकाल ले गए। सुबह पहुंचने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। मामले की जांच कर रहे ओल्ड फरीदाबाद थाने के एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

 

सेक्टर-27 निवासी राम निवासी शर्मा शनिवार को परिवार सहित किसी परिचित के यहां गए थे। रविवार सुबह लौटे तो घर से लैपटॉप, मोबाइल फोन के अलावा अलमारी में रखे 12000 रुपये गायब थे। रामविलास के मुताबिक चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे। सेक्टर 31 थाने के एएसआई संजय कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पर्वतिया कॉलोनी निवासी चंद्रमोहन 9 नवंबर की रात एक शादी समारोह में शामिल होने परिवार के साथ दिल्ली गए थे। उनके जाने के बाद किसी समय मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर आंगन में खड़ी मोटरसाइकिल निकाल ले गए। सारन थाने के एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि बाइक चोरों की तलाश की जा रही है। 


 

भीखम कॉलोनी दिल्ली निवासी सौरभ खुराना रविवार को अपने दोस्त से मिलने एसजीएम नगर आया था। रास्ते में किसी ने उसका महंगा स्मार्टफोन चोरी कर लिया। एसजीएम नगर थाने के हेड कांस्टेबल विजय कुमार ने बताया कि आईएमईआई के जरिये चोरी का मोबाइल तलाश किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed