लोग हुए हैरान जब ATM से निकला 'चिल्ड्रन बैंक' का नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बैंक के एटीएम से मंगलवार को बच्चों के खेलने वाला नकली नोट निकलने का मामला सामने आया है। नोट पर चिल्ड्रन बैंक लिखा हुआ है।
उपभोक्ता ने मामले की शिकायत संबंधित बैंक के अधिकारियों व पुलिस से की, लेकिन उसकी समस्या हल नहीं हुई। उसने मामले की शिकायत बुधवार को एसएसपी से करने की बात कही है।
एक निजी कंपनी में काम करने वाले सेक्टर अल्फा-1 निवासी शिवम दूबे ने बताया कि मंगलवार को वह एक मित्र के साथ पैसा निकालने के लिए कासना साइट चार स्थित एक बैंक के एटीएम पर गए थे।
उन्होंने यहां से दस हजार रुपये निकाले। एटीएम से निकला दो हजार का एक नोट बच्चों के खेलने वाला नकली नोट है। इस पर दो हजार रुपये के स्थान पर दो हजार नंबर लिखा है।
इसकी शिकायत उन्होंने पहले गार्ड और फिर संबंधित बैंक के अधिकारियों से की। आरोप है कि बैंक प्रबंधक ने मदद में असमर्थता जताई। इसके चलते उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन वहां से भी कोई मदद नहीं मिली।
पीड़ित का कहना है कि एटीएम में रुपये डालने वाले कर्मी इस तरह के और भी नोट डाल सकते हैं। इसलिए वह शिकायत एसएसपी से करेंगे।