{"_id":"57790dbf4f1c1b6c697f9b4c","slug":"failure-to-maintain-the-demand-for-dowry-husband-unnatural-offenses-assault-to-resist","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न करने पर पति ने जबरन बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की मांग पूरी न करने पर पति ने जबरन बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजेसर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति पर दहेज की मांग पूरी न करने पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि अप्रैल 2014 में उसकी शादी एनआईटी निवासी युवक के साथ हुई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि ससुराल में आने के बाद से ही पति व ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। इसकी सूचना उसने मायके वालों को भी दी। कुछ दिन बाद उसके साथ मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि कुछ दिनों पहले से पति ने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाना शुरू कर दिया। इस पर जब महिला ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।