फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   facebook friendship and rape case in delhi.

FB पर फर्जी आईडी बनाकर अधेड़ ने लूटी आबरू

Wed, 01 Oct 2014 07:47 PM IST
Updated Wed, 01 Oct 2014 07:47 PM IST
विज्ञापन
facebook friendship and rape case in delhi.

युवती से दुष्कर्म के आरोप में हौजखास थाना पुलिस ने सोमवार को करहेड़ा गांव, साहिबाबाद निवासी सुरेंद्र चौहान (48) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पेशे से ड्राइवर है। पीड़ित ने फेसबुक पर दोस्ती और फिर धोखा देकर शादी करने के बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त प्रेम नाथ ने बताया कि युवती ने 24 जुलाई को थाने में दी शिकायत में बताया था कि फरवरी 2013 में विशाल नाम के एक युवक से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हो गई।
विज्ञापन


दिसंबर 2013 ने दोनों ने नेहरू प्लेस में मिलने का फैसला किया। युवती ने बताया कि नेहरू प्लेस जाते समय उसके मोबाइल पर विशाल का मैसेज आया। उसने बताया कि वह नहीं आ पाएगा। उसके बड़े भाई वंश उसकी शादी की बात करने नेहरू प्लेस पहुंचे हैं। बातचीत के दौरान वंश ने शादी में कुछ समस्या होने की बात युवती से कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बड़े भाई' ने भरा मांग में सिंदूर, किया रेप

facebook friendship and rape case in delhi.

इस दौरान उसने कहा कि वह हरिद्वार जाकर अपने गुरुजी से बात कर कोई फैसला करेगा। इसके बाद जनवरी 2014 को वंश युवती को हरिद्वार ले गया और शादी में समस्या का समाधान बताते हुए युवती की मांग में सिंदूर भर दिया।

वंश ने कहा कि गुरुजी ने छह माह तक दोनों को पति-पत्नी के रूप में रहने के लिए कहा है। बाद में जब युवती ने विशाल से मिलवाने की बात वंश से कही तो उसने बताया कि विशाल विदेश चला गया है।

धोखाधड़ी का एहसास होते ही युवती ने पुलिस से शिकायत की। जांच के दौरान पता चला कि वंश और विशाल नाम का कोई व्यक्ति हैं ही नहीं। टेक्निकल जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed