{"_id":"5a7d8e5e4f1c1b8e238b78c8","slug":"facebook-friend-cheated-delhi-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक फ्रेंड ने ठगा, युवति से एकाउंट में डलवाए 65000","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक फ्रेंड ने ठगा, युवति से एकाउंट में डलवाए 65000
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
वसंत कुंज इलाके में फेसबुक के माध्यम से एक युवती से दोस्ती कर उससे ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने गिफ्ट भेजने का बहाना कर युवती से एक अकाउंट में 65 हजार रुपये डलवा लिया। दुबारा रुपये की मांग करने पर पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ और उसने आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पीड़िता सपरिवार जहांगीरपुरी में रहती है। वह वसंत कुंज इलाके में एक निजी कंपनी में काम करती है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि दस दिन पहले रेमंड विल्सन नाम के एक युवक से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुयी। उसके बाद युवक उससे चैट पर बातचीत करने लगा। कुछ दिन बाद युवक ने एक गिफ्ट भेजने की बात कही।
विज्ञापन
साथ ही युवक ने बताया कि उसे गिफ्ट लेने के लिए 65 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। युवती ने हामी भर दी। इसी बीच एक कुरियर कंपनी से युवती के पास एक फोन आया और उसे बैंक के एक अकाउंट नंबर में 65 हजार रुपये जमा करने के लिये कहा। युवती ने रुपये जमा करवा दिये।
विज्ञापन
इसके बावजूद पीड़िता को गिफ्ट नहीं मिला। कुछ दिन बाद युवती से दुबारा 1.99 लाख रुपये अकाउंट में जमा करने के लिए कहा गया। पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ और उसने थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की तकनीकी आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।