{"_id":"32453f1336ed844b2b3405ba37732cd7","slug":"eye-catching-business-jammu-police-people-deemed-terror-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को पकड़ने आई जम्मू पुलिस, लोगों ने समझा आतंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी को पकड़ने आई जम्मू पुलिस, लोगों ने समझा आतंकी
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर स्थानीय किदवईनगर मोहल्ले में दबिश देकर धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। कश्मीर के एक सेब व्यापारी ने शौकिया थाने में मामला दर्ज कराया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था।
कोतवाली प्रभारी ब्रिजेश शर्मा ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व स्थानीय किदवई नगर निवासी जान मोहम्मद ने जम्मू-कश्मीर में डार फ्रूट एजेंसी से करीब 44 लाख रुपये के सेब खरीदे थे।
जान मोहम्मद ने इसमें से एजेंसी को आठ लाख रुपये का भुगतान कर दिया था। शेष रुपये मांगने पर उसने एजेंसी प्रोपराइटर राशिद को जान से मारने की धमकी दी थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि राशिद जम्मू् कश्मीर पुलिस के एएसआई रियाज अहमद के साथ शुक्रवार दोपहर मोदीनगर पहुंचे। स्थानीय पुलिस की मदद से जान मोहम्मद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस दिल्ली की एक प्राइवेट वैन से करीब दो बजे तहसील पहुंची तो वहां सनसनी फैल गई। जम्मू कश्मीर पुलिस को वहां देखकर लोग तरह तरह के कयास लगाने लगे।
लोगों में यह चर्चा भी फैल गई कि जम्मू कश्मीर पुलिस मोदीनगर में किसी आतंकवादी की तलाश में आई है।