फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   extortion demanded from the chief witness of the famous Nitish Katara murder case

बहुुचर्चित नितिश कटारा हत्याकांड के मुख्य गवाह से मांगी गई 5 करोड़ रुपये की रंगदारी 

Sun, 08 Apr 2018 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 Apr 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
extortion demanded  from the chief witness of the famous Nitish Katara murder case
ajay katara

कटारा हत्याकांड के मुख्य गवाह बहुुचर्चित नितिश अजय कटारा ने पूर्व सांसद डीपी यादव के करीबियों पर जान से मारने की धमकी देने और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पैसे नहीं देने की सूरत में एनकाउंटर कराने और झूठे केस में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं।

विज्ञापन


अजय कटारा की शिकायत पर वसंतकुंज साउथ थाना पुलिस ने उगाही और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित पर पहले भी आठ बार जानलेवा हमला हो चुका है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी अपनी शिकायत में अजय कटारा ने बताया कि वह परिवार के साथ लाजपत नगर, साहिबाबाद में रहता है। पूर्व बाहुबली सांसद डीपी यादव के बेटे विकास यादव और उसके साथी विशाल यादव व सुखदेव यादव (पहलवान) को उसकी गवाही पर ही उम्र कैद की सजा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय का आरोप है कि इसके बाद से ही लगातार उस पर हमले होने का सिलसिला जारी है। पिछले कुछ दिनों से आनंद प्रकाश और शिव कुमार नामक शख्स उसे फोन कर पांच करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं। उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अजय का आरोप है कि यह सब डीपी यादव के इशारे पर हो रहा है। 


अजय ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ माह से जितेंद्र यादव (डीपी यादव के भतीजे व पूर्व विधायक), सुभाष यादव रोहित मुद्रा और विहग गर्ग नामक शख्स भी उसे धमका रहे हैं। 26 फरवरी को अजय का पीछा कर उसे जबरन रोक लिया गया था। उसकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर रुपये की मांग की गई थी।  शनिवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed