फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   eve teasing by auto driver with an air hostess of foreign

ऑटो चालक विदेशी एयरहोस्टेस के साथ छेड़ छाड़ पर उतर आया पर दुकानदारों ने बचाया

Fri, 23 Feb 2018 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Feb 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
eve teasing by auto driver with an air hostess of  foreign

एक ऑटो चालक ने भारत की छवि को धूमिल कर दिया। छवि को धूमिल करने का मामला दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस का है। ऑटो चालक कनॉट प्लेस में विदेशी एयरहोस्टेस के साथ चलते ऑटो में छेड़छाड़ करने लगा। ऑटो चालक उसे होटल में ले जाना चाहता था।

विज्ञापन


मना करने पर वह छेड़छाड़ करने लगा। जनपथ के दुकानदारों ने विदेशी युवती को बचाया। मौका लगते ही ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। विदेशी एयरहोस्टेस की शिकायत पर वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर कर ली है और जांच के लिए एफआईआर को बृहस्पतिवार को कनॉट प्लेस थाना पुलिस को भेज दिया था। 
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित एयरहोस्टेस एंजेलिका (बदला हुआ नाम, 24) मलेशिया की रहने वाली है। वह दिल्ली आई हुई थी और वसंतकुंज स्थित रेडिसन होटल में ठहरी हुई थी। एंजेलिका बुधवार शाम को जनपथ, कनॉट प्लेस घूमने के लिए आ रही थी। उसने सरोजनी नगर से कनॉट प्लेस के लिए ऑटो लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो चालक उससे जनपथ पर रास्ते में छेड़छाड़ करने लगा

eve teasing by auto driver with an air hostess of  foreign
आरोप है कि ऑटो चालक उससे जनपथ पर रास्ते में छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी एंजेलिका को होटल ले जाने के लिए दवाब बनाने लगा। वह पीड़िता से अश्लील बातें करने लगा। एंजेलिका ने विरोध किया तो आरोपी की हरकतें बढ़ गई। पीड़ित ने चिल्लाकर दुकानदारों को बुलाया। जनपथ के दुकानदारों ने एयरहोस्टेस को बचाया। 

आरोपी ऑटो चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। एंजेलिका इस कदर सदमे में चली गई कि वह पुलिस को शिकायत दिए होटल लौट गई। इसके बाद उसने मलेशिया एंबेसी से संपर्ककिया और रात को वसंतकुंज(साउथ) थाना पुलिस को शिकायत दी। वसंतकुंज(साउथ) थाना पुलिस ने छेड़छाड़ व धमकाने की की जीरो एफआईआर दर्जकर बृहस्पतिवार को कनॉट प्लेस थाना पुलिस को भेज दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑटो को ट्रेस कर लिया गया है। जल्द ही ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी तरफ एंजेलिका बृहस्पतिवार सुबह अपने देश वापस लौट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed